धनतेरस पर दिखे बाजार गुलजार
गरीबों ने बर्तन खरीदकर मनाई धनतेरस
दुकानदारों ने काटी जमकर चांदी

कासगंज। कई दिन से सूने पड़े बाजारों में धनतेरस वाले दिन से भारी भीड़ उमड़ी। दीपावली से पहले धनतेरस की खरीदारी के खास महत्व के चलते मंगलवार को महिलाओं ने बाजार पहुंचकर खरीददारी की।
धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए सुबह से ही महिलाओं व लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी। बाजारों की रौनक देखते ही बनती थी। दिन निकलते ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों ने खरीददारी शुरू की दी। नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट, सहावर गेट के सभी छोटे बड़े बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखी गयी। इसका लाभ उठाकर दुकानदारों ने जमकर चांदी काटी। मंगलवार को सबसे ज्यादा भीड बरतनों की दुकानो पर देखने को मिली, ऐसी मान्यता है कि धनतेरस को घर में नया सामान लाना शुभ होता है। तभी तो अमीर, गरीब सभी अपनी क्षमता के अनुसार खरीददारी करते देखे गए। वहीं लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली, कुछ महिलाओं ने अपनी सुविधानुसार चांदी के बने लक्ष्मी गणेश व चांदी के सिक्के भी खरीदे। इस अवसर पर ग्राहकों को लुभाने के लिए कई स्थानों पर विशेष छूट दी गयी।
—————-
इनबॉक्स
पुलिस व्यवस्था रही चाक चैबंद
कासगंज। धनतेरस पर्व पर बाजार में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को व्यवस्थित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा तैयार रहा। सीओ सदर आंचल चैहान व कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने पुलिस फोर्स के साथ बाजार मे पैदल घूम कर सुरक्षा ब्यवस्था को सभांला। इस दौरान शहर के चप्पे चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई।
फोटो कैप्शन- धनतेरस पर्व पर चांदी के गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदते लोग।
फोटो , कैप्शन- बर्तन की दुकानों पर खरीददारी करती महिलाएं।
फोटो कैप्शन-सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गांधी मूर्ती पर खडी पुलिस।
Author: Soron Live 24

