केवाईसी के नाम पर गैस एजेंसी के कर्मचारी कर रहे घर-घर अवैध उगाही
सोरों की बालाजी इंडियन गैस एजेंसी का है पूरा मामला
कासगंज ब्यूरो: गैस कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं की केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है !


(फोटो केवाईसी करता कर्मचारी)
वही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है लेकिन तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र की बालाजी इंडियन गैस के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर गैस एजेंसी उपभोक्ताओं की केवाईसी कर रहे हैं। और केवाईसी करने के एवज में प्रत्येक उपभोक्ता से 50 रुपए की अवैध उगाई भी कर रहे हैं । इस संबंध में गैस एजेंसी के कर्मचारियों से जब पूछा गया कि आप 50 रुपए किस बात के ले रहे हैं तो उनका कहना था कि हम घर पर आकर आपकी केवाईसी कर रहे हैं इस लिए 50 रुपए ले रहे हैं ।स्थानीय लोगों ने जिला आपूर्ति अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है ।तो वही फोन के माध्यम से जिला आपूर्ति अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने कई बार घंटी जाने के बाद भी फोन नहीं उठाया और मैसेज के माध्यम से बताया कि वह मीटिंग में व्यस्त हैं। स्थानीय लोगों ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अवैध उगाई बंद कराई जाने की मांग की है और ऐसे कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की गई।।
Author: Soron Live 24

