कासगंज जिले में निर्धारित जगहों पर की जाएगी पटाखों की बिक्री,
पुलिस ने पटाखा बेचने वाले लोगों को किया लाउडस्पीकर से जागरूक

कासगंज। जनपद में पुलिस ने भीड़ भाड़ वाले इलाके और बाजारों में पटाखा की बिक्री करने पर पुरी तरह से पावंदी लगा दी है, और पुलिस के द्वारा लोगों को निर्धारित जगहों पर ही पटाखा बेचने के लिए जागरूक किया जा रहा है, इसी के चलते पुलिस के द्वारा इलाके में ई-रिक्शा के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को पटाखा ना बेचने के लिए जागरूक किया जा रहा है,
बतादे कासगंज जिले में डीएम मेधा रुपम के द्वारा बजारों में और आवादी वाली जगहों पर पटाखा की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। जिसके चलते जिले में पुलिस के द्वारा ई रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को आवादी और बाजारों में पटाखा ना बेचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की तरफ से बताया गया है की पटाखों को निर्धारित जगह पर बेचे। अगर कोई नियम का पालन नही करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। वहीं पुलिस न कहा है की पटाखा बेचने वाले लोग अपनी दुकान पर बालू,रेत और पानी का पुरा इंतजाम रखेंगे। अगर किसी पटाखा बेचने वाले दुकानदार पर बालू, रेत और पानी की व्यवस्था होनी चाहिये साथ ही कहा कि नियम का पालन ना करने वाले वाले लोगों पर कार्यवाई करने की जानकारी भी लाउडस्पीकर के माध्यम से दी जा रही है।
Author: Soron Live 24

