कासगंज: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर शहीदों को किया याद

 

कासगंज:बजरंग दल रविवार शाम को कासगंज बस स्टैंड शहीद स्थल पर एकत्रित होकर एक दिया शहीदों के नाम जलाया और शहीदों को नमन कर उन्हें याद किया ।बजरंग दल के जिला सह संयोजक विश्वनाथ चौहान ने बताया कि हमारे देश के रक्षा करने वाले वीर जवान जब जागते हैं और सीमा पर खड़े होकर हमारे रक्षा करते हैं।और अपने जान की बाजी लगाते हैं। तब जाकर हम अपने देश में अपने घर में आराम से सोते हैं। इन वीर जवानों के लिए कोई त्यौहार नहीं होता है।वह हमारे त्यौहार मनाने के लिए वह हमेशा सीमाओं पर डटे रहते हैं की हम अच्छे तरीके से त्योहारों को मना सकें उनके लिए कोई त्यौहार नही है बस उनको एक ही त्यौहार है। वह है देश प्रेम।   सभी लोग शहीद जवानों के याद में एक दिया शहीदों के नाम पर 2 मिनट का मौन रखकर दीपक जलाए उन वीर शहीद जवानों के नाम को याद करते हुए। बजरंग दल द्वारा शहीद स्मारक पर वीर शहीदों के लिए दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी एवं 2 मिनट का मौन रखा इसमें बजरंग दल के जिला सह संयोजक विश्वनाथ चौहान, नगर संयोजक आदित्य गुप्ता , सत्येंद्र सिंह, लखन प्रताप, विजय कुमार जी, विशु कुमार, धनंजय, प्रवीण गुप्ता, अमित लोधी, रामू यादव, भूपेंद्र राजपूत, अमित वर्मा, नमन,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे बजरंग दल ने संदेश दिया कि सभी देशवासी एक दीप अपने देश के शहीदों के लिए जलाएं ।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *