
कासगंज:सोरों/रवि श्रोतिय। नगर पालिका प्रशासन पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के समीप नाले का निर्माण करा रहा है, जिसको लेकर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं ने व्यवधान पैदा कर दिया। उनका कहना है कि नाला बनने से पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध होगा। उन्होंने अवैध नाला निर्माण कराए जाने का आरोप पालिका प्रशासन पर लगाया है। इस संबंध में डीएम को संबोधित मांग पत्र न्यायायिक एसडीएम को सौंपा और नाला निर्माण को रुकवाए जाने की, अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
बजरंग दल के नेता गोविंद महेरे ने बताया कि सोरों नगर पालिका द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर नाली का निर्माण किया जा रहा है इस परिक्रमा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास भी अवैध अधिक्रमण है नगर पालिका द्वारा उसे अवैध अतिक्रमण को ना हटाकर नल का मार्ग बदलकर पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग की खुदाई करके नाला निर्माण किया जा रहा है जबकि यह नाला निर्माण का नक्शा नहीं है नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण न हटाकर नाला निर्माण करना गैरकानूनी है। इससे पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध होगा जिससे धार्मिक भावनाएं भी आहत होंगी वहीं उन्होंने कहा कि एक महा बाल पंचकोसी परिक्रमा वृद्धि रूप से परिक्रमा लगती है जिसमें लाखों से दारू तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र परिक्रमा लगाने आएंगे और मार्ग अवरोध होने से समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
: प्रखंड संयोजक बजरंग दल गोविंद महेरे प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद राजेंद्र मौर्य सुधांशु भारद्वाज यश महेरे विजय कुमार, सतेंद्र चौहान जी, हर्ष वर्मा जी अंकुर जी , भविष्य माहेश्वरी जी, विशू जी, राजा ठाकुर गोविंद ठाकुर हरगोविंद ठाकुर अजय सैनी दरवेश सैनी अमरनाथ तिवारी गोलू रावत विजय ठाकुर
Author: Soron Live 24

