काम से हटाने के विरोध में महिला सफाई कर्मी बैठी नगर पालिका में धरने पर

काम से हटाने के विरोध में महिला सफाई कर्मी बैठी नगर पालिका में धरने पर
सफाई नायक पर लगाया हर महिने पैसे मांगने का आरोप, नही देने पर काम से हटाया उसे

 

कासगंज। नगर पालिका कासगंज में काम करने वाली एक महिला सफाई कर्मी ने नौकरी से हटाए जाने के विरोध में धरना दिया है। महिला ने सफाई नायक प्रदीप ठेका पर काम करने वाले सफाई कर्मियों से हर महीने 1500 से 2000 रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब कमलेश ने पैसे नहीं दिए, तो उसे नौकरी से हटा दिया।
नगर पालिका परिषद कासगंज में धरने पर बैठी महिला सफाई कर्मी कमलेश का आरोप है कि सफाई नायक प्रदीप ठेका पर काम करने वाले सफाई कर्मियों से हर महीने 1500 से 2000 रुपये की मांग करता है, और जो उसे पैसे नहीं देता है उसे काम से हटा देता है। इसी के चलते प्रदीप ने उसे बिना किसी उच्च अधिकारी के आदेश के काम से हटा दिया गया और उसकी उपस्थिति भी रजिस्टर में नहीं लगाई गई। कमलेश ने बताया कि वह तीन दिन पहले अपनी शिकायत नगर पालिका के चेयरमैन और अन्य अधिकारियों को दे चुकी थी, लेकिन उसे फिर भी नौकरी पर नहीं रखा गया। अब कमलेश का कहना है कि जब तक उसे वापस नौकरी पर नहीं लिया जाएगा, वह भूख हड़ताल जारी रखेगी।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *