कोंग्रेस ने सोरों के भाजपा चैयरमेन पर भगवान वराह के अपमान का लगाया आरोप, दिया ज्ञापन

कोंग्रेस ने सोरों के भाजपा चैयरमेन पर भगवान वराह के  अपमान करने का लगाया आरोप, दिया ज्ञापन

(फोटो :कासगंज तहसीलदार को ज्ञापन देते कांग्रेसी अमित पाठक )

कासगंज जनपद में शुक्रवार को जिला कोंग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन दिया,कोंग्रेस के द्वारा दिए गए ज्ञापन में सोरों के भाजपा चैयरमेन पर वराह भगवान, द्वारकाधीश के नाम से प्रस्तावित द्वार को चेयरमैन ने अपने नाम लिखवाए जाने का विरोध किया, और भाजपा चैयरमेन पर भगवान का अपमान करने का आरोप लगाकर तुरंत द्वार के नाम को बदलने की प्रशासन से मांग की,

आपको बतादे शुक्रवार को जिला कोंग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तहसील कासगंज पहुंचे। जंहा उन्होंने सोरों में भाजपा चैयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे के द्वारा एक द्वार का निर्माण खुद के नाम से कराए जाने का विरोध किया। और इसपर कार्यवाई के लिए तहसील सदर में नायब तहसीलदार अजय यादव को एक ज्ञापन दिया।

जानकारी देते हुए कोंग्रेस के जिला महासचिव अमित पाठक ने बताया की सोरों में भगवान् वराह मूर्ति कासगंज गेट के निकट पूर्व चैयरमेन ने एक द्वारा का निर्माण कराया था। जिसका नाम भगवान् वराह द्वार और भगवान द्वारिकाधीश द्वार था। लेकिन अभी भाजपा चैयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे ने इस द्वार का फिर से निर्माण कराया है। और द्वार को अपने नाम से बनबाया है। जो गलत है। ओर भगवान् का अपमान है। इसलिए कोंग्रेस जिला प्रशासन से तुरंत द्वार का नाम बदलने की मांग करती है। और जो पहले प्रस्तावित नाम था उसे रखने की मांग की।

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल ने बताया कि बन रहे द्वार का नाम परिवर्तन नहीं किया गया भगवान वराह और द्वारिकाधीश में नाम पर ही हैं रहेगा सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *