कासगंज:पंचायत स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

पंचायत स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 

 

खेलों से होता है संपूर्ण विकास-मुकेश गौतम नायब तहसीलदार

कासगंज/पटियाली।गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय रम्पुरा के प्रांगण में ब्लॉक पीटीआई अजय यादव की देखरेख तथा नायब तहसीलदार मुकेश गौतम के द्वारा फीता काटकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें न्याय पंचायत के विभिन्न स्कूलों ने प्रतिभाग किया नायब तहसीलदार मुकेश गौतम ने बच्चों को खेलों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि खेलों को द्वेष या दुश्मनी की भावना से नहीं खेला जाता है इस मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी खो-खो,दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रतियोगिता के अंत में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त बालक बालिकाओं को पुरस्कार वितरित करते हुए भोज का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में अनुदेशक मोहर सिंह,प्रवीन सिंह एवं रूबी ने पूरी ईमानदारी के साथ खेलों का आयोजन कराते हुए दौड़ प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर पर 50 मी में कंपोजिट स्कूल नकढुरु से आशिक एवं नगला फुलू से जानवी प्रथम स्थान प्यारमपुर से करन एवं गौसगंज से मधु द्वितीय स्थान नगला लक्ष्मण से सुरजीत रामपुर से ललित तीसरे स्थान पर रहे वहीं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नकढुरु से अर्पित एवं नगला लक्ष्मण से शालू दूसरे स्थान पर प्यारमपुर से अनिकेत रम्पुरा से अंजलि,वहीं तीसरे स्थान पर रम्पुरा से सौरभ एवं नगला फुलू से सलोनी रही 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्यारमपुर से करन एवं रम्पुरा से अंजलि द्वितीय स्थान पर नगला लक्ष्मण से अंकित एवं घोसगंज से प्राची वहीं तीसरे स्थान पर घोसगंज से रोहित एवं प्यारमपुर से मिंटी गौतम ने अपना दबदबा कायम रखा,400 मी में प्रथम स्थान पर नगला लक्ष्मण से त्रिलोक नकढुरु से शिवा दूसरे स्थान पर रम्पुरा से हर्वेंद्र घोसगंज से मधु तीसरे स्थान पर प्यारमपुर से अनिकेत एवं रम्पुरा से अंजलि रही इस दौरान अमित द्विवेदी,प्रदीप यादव,दलपत सिंह रितेश शर्मा,रतन प्रकाश,सुरजीत सिंह,जसवीर सिंह उर्फ दद्दा सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *