निर्माणाधीन गेट का नाम परिवर्तन होने पर सभासद ने खोला मोर्चा जताई नाराजगी

कासगंज ब्यूरो
सोरों नगर पालिका प्रशासन द्वारा कासगंज गेट पर गेट का निर्माण कराया गया है जिस पर लाल पत्थर भी लगाया गया है गेट को भव्यता के साथ बनवाया गया है। लेकिन गेट के नाम परिवर्तन होने पर नगर पालिका सभासद अतुल महेरे ने नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है नगर पालिका सभासद अतुल महीने आरोप लगाया है की पूर्व की नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी के कार्यकाल में गेट का निर्माण किया गया था वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल मयूरी के कार्यकाल में गेट का निर्माण पूरा किया गया है गेट पर पत्थर लाइटिंग आज का काम नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरी की कार्यकाल में किया गया है लेकिन उन्होंने आरोप लगाया है पूर्व की बोर्ड की मीटिंग और सभासदों द्वारा नगर पालिका द्वारा कासगंज गेट पर जो गेट का निर्माण किया गया है उसका नाम गंगा वराह और द्वारकाधीश द्वारा रखा जाना प्रस्तावित था। लेकिन अब नगर पालिका प्रशासन द्वारा गेट पर बड़े-बड़े अक्षरों में रामेश्वर दयाल लिखवा दिया गया है जब से यह नाम लिखा है सोरों नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही सभासद अतुल महेरे ने पूरे मामले का विरोध जताया है और सोशल मीडिया पर फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए नाराजगी व्यक्त की है और नाम परिवर्तन का विरोध किया है।
Author: Soron Live 24

