हृदेश कुमार बने सहकार भारती के जिलाध्यक्ष
कासगंज:मोहनपुरा 
सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह एवं महामंत्री अरविंद दुबे ने हृदेश कुमार पुंढीर को जनपद कासगंज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। लखनऊ कार्यालय की कोर कमेटी द्वारा 22 अक्टूबर को सूबे के कई जिलों की समीक्षा करने के बाद कार्यकारिणी घोषित की गई। कासगंज जनपद की कार्यकारिणी में हृदेश कुमार पुंढीर जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त विनोद कुमार चौहान को महामंत्री, राजीव कुमार वर्मा को संगठन प्रमुख और प्रीति उपाध्याय को महिला प्रमुख का दायित्व दिया गया है।
इन सभी के चयन पर शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। राजेश सेंगर, वैभव उपाध्याय, अंकित पुंढीर, सचिन बाबू, निर्भय सिसौदिया, संजीव यदुवंशी, राजीव पुंढीर, घनश्याम माहेश्वरी, परख मूना, सचिन पुंढीर, रानू वर्मा, आनंद शर्मा, विक्रम सिसौदिया, सुखवीर पुंढीर, विजय चौहान, संजय गुप्ता आदि ने प्रमुख रूप से हर्ष व्यक्त किया है।
Author: Soron Live 24

