
(फोटो: डीएम कासगंज को ज्ञापन देते पदाधिकारी)
कासगंज :बुधवार को ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे के नेतृत्व में पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग में स्वच्छ पेयजल, अधूरे मार्ग निर्माण और प्रकाश की व्यवस्था आदि मांगो को लेकर जिलाधिकारी कासगंज ज्ञापन सौंपा। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर भागीरथ गुफा के पुनर्निर्माण, लाइट व्यवस्था में सुधार, शौचालय एवं श्रद्धालुओं के लिए जल व्यवस्था और सिग्नल वाले महाराज से अधूरे मार्ग के निर्माण की मांग की गई है। संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने कहा – यह मांग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सूकर क्षेत्र पंचकोशीय परिक्रमा समाज सेवा समिति के तत्वाधान में प्रत्येक एकादशी को पंचकोशीय परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु आते हैं, और 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर भी बड़ी संख्या में प्रति वर्ष की भांति लाखों श्रद्धालु पंचकोशीय परिक्रमा लगाने आएंगे ।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए ध्यान में रखते हुए मांगों को पूर्ण करने की कृपा करें ताकि वे अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से पूरा कर सकें।
ब्राह्मण कल्याण सभा की महत्वपूर्ण मांगें
1- *पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर भागीरथ गुफा का पुनर्निर्माण*: गुफा की क्षतिग्रस्त स्थिति को देखते हुए इसका पुनर्निर्माण आवश्यक है।
2- *लाइट व्यवस्था में सुधार*: परिक्रमा मार्ग पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करना आवश्यक है ताकि श्रद्धालुओं को रात में भी सुरक्षित यात्रा कर सकें।
3- *श्रद्धालुओं के लिए जल व्यवस्था*: पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग पर जल की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग पर जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके,श्रद्धालु अपनी यात्रा को सुविधाजनक तरीके से पूरा कर सकें
4- *सिग्नल वाले महाराज से अधूरे मार्ग का निर्माण*: अधूरे मार्ग का निर्माण करना आवश्यक है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर सकें।
5- * पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग में बने शौचायलयों को खुलवाया जाए | शौचालयों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करें ताकि वे स्वच्छ और उपयोग करने योग्य रहें।
और श्रद्धालुओं को स्वच्छता और सुविधा की सुविधा मिल सके |
संगठन मंत्री हरिओम पचौरी ने बताया जिलाधिकारी महोदय ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 24 अक्टूबर 2024 दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट सभागार में बैठक बनाने का निर्देश दिया है |
मांग करने वालों में मुख्य रूप से ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक /अध्यक्ष एवं संयोजक- शूकर क्षेत्र पंचकोशीय परिक्रमा समाज सेवा ट्रस्ट शरद कुमार पांडे, संगठन मंत्री हरिओम पचौरी, सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री सोमदत्त पाठक, प्रदेश संयोजक पवन दुबे, ब्राह्मण कल्याण सभा जिला अध्यक्ष पवन वशिष्ठ, नगर अध्यक्ष अतुल निर्भय, राम मोहन दीक्षित, मैथिल ब्राह्मण कल्याण सभा जिला अध्यक्ष राधे मोहन झा, नगर महासचिव गंगा विष्णु माफीदार, जिला संगठन मंत्री प्रवीण वशिष्ठ, पंकज मिश्रा कासगंज, कुलदीप तिवारी, शुभम शर्मा, सुधांशु भारद्वाज शाहिद ब्राह्मण कल्याण सभा के सैकड़ो सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे |
Author: Soron Live 24

