श्रीराम राज्याभिषेक के बाद रामलीला कमेटी ने घर-घर बांटी प्रभु श्री राम की तस्वीर प्रसाद
(फोटो:कमेटी के पदाधिकारी प्रसाद तस्वीर भेंट करते हुए)
कासगंजब्यूरो!तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में श्री रामलीला कमेटी द्वारा भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के बाद तीर्थ नगरी के घर-घर पहुंचकर प्रभु श्री राम दरबार की तस्वीर एवं प्रसाद वितरित किया गया। तीर्थ नगरी सोरों के इतिहास में पहली बार श्री रामलीला कमेटी द्वारा घर-घर प्रभु श्री राम दरबार की तस्वीर और रामलीला कमेटी ने लड्डू का प्रसाद का वितरण किया। लोगों ने इस कार्य की सराहना की है। प्रसाद वितरण के दौरान रामलीला अध्यक्ष नितेश मेधावी महामंत्री मोहित कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष सोनू बोहरे ,राजू दुबे,आशीष अयाचक,सार्थक मिश्रा,वैभव पचौरी,विक्की पचौरी,कान्हा मेधावी,अनमोल मेधावी,पिंकी मौर्य,गुंजन तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

