डॉ. फारूक बने उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री

डॉ. फारूक बने उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री

कासगंज में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के विशेष निर्देश पर डॉ. मो. फारूक को पुनः जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है। इस निर्णय पर व्यापार जगत में हर्ष की लहर है। डॉ. फारूक की इस नई जिम्मेदारी के लिए व्यापारी समुदाय ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

प्रमुख समाजसेवी एवँ वरिष्ठ व्यापारी सामाजिक सौहार्द व सदभाव के प्रतीक डॉ. मो. फारूक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्र के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने तीसरी बार उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की जनपद इकाई का महामंत्री मनोनीत किया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने कहा कि डॉ. फारूक के मनोनयन से व्यापार जगत को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने डॉ. फारूक को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री मनोनीत होने से निश्चित ही पूर्व की तरह व्यापार मंडल अपनी सक्रिय भूमिका का व्यापारी हित में निर्वहन करता रहेगा।

इनकी नियुक्ति पर अशोक सिसोदिया, प्रदीप गुप्ता सर्राफ, डॉ. विकास गुप्ता, जितेन्द्र वार्ष्णेय, प्रदीप हिना, अंकुर गुप्ता, किशोर अग्रवाल, राज मोबाइल, अतुल वार्ष्णेय, संजीव सिसोदिया, विक्रम सिसोदिया, प्रशांत गुप्ता, आलोक दुबे, नसीम बरकी, विनय राज पन्नू माहेश्वरी, संतोष यादव ठेकेदार, गौरव यादव सभासद, मनोज शाक्य सभासद, शमीम अहमद खान, हाजी नईम अख्तर आदि व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *