एक लाख वर्ग फुट में महाराजा अग्रसेन व माता महालक्ष्मी के सबसे भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य हुआ प्रारम्भ

कुंड़ली के श्री अग्रसेन धाम में निर्माण संकल्प मुख्य पूजा का हुआ आयोजन

– एक लाख वर्ग फुट में महाराजा अग्रसेन जी व माता महालक्ष्मी जी के सबसे भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य हुआ प्रारम्भ

– भव्य और विशाल मंदिर निर्माण में 1 ईट अनुदान सेवा के रूप में 11000 रूपये की धनराशि भेंट करें – राजेन्द्र अग्रवाल

सोनीपत, हरियाणा। विवेक जैन।
श्री अग्रसेन धाम, नेशनल हाईवे 44, जीटी रोड़ कुंडली में महाराजा अग्रसेन जी और माता महालक्ष्मी जी के विशाल और भव्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया का शुभारम्भ हुआ। आचार्य रामचन्द्र भोरे द्वारा संकल्प मुख्य पूजा का आयोजन कराया गया, जिसमें दिल्ली एनसीआर से आये सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके उपरान्त यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समस्त विश्व के कल्याण के लिए हवनकुंड़ में आहुतियां डाली। इसके उपरान्त निर्माणाधीन मंदिर के नीव स्थल पर पूजा-अर्चना की गयी और मंदिर निर्माण के लिए नीव रखी गयी। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुगण, महाराज अग्रसेन जी के भक्तिमय भजनों पर जमकर झूमे। इस अवसर पर श्री अग्रसेन धाम कुंडली के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जन्म प्रतापनगर के सूर्यवंशी क्षत्रिय राजा वल्लभ जी के यहां हुआ। वह एक कर्मयोगी, लोकनायक, समाजवाद के प्रणेता, युग पुरूष, तपस्वी, राम राज्य के प्रबल समर्थक और महादानी थे। बताया कि उनके राज्य में प्रजा सुखी थी। उनके राज्य में बसने की इच्छा रखने वाले हर आगंतुक के लिए, राज्य के हर नागरिक को आगंतुक के मकान बनाने के लिए 1 ईट, व्यापार करने के लिए एक मुद्रा दिए जाने की राजाज्ञा महाराजा अग्रसेन ने दी थी। महाराजा अग्रसेन महालक्ष्मी के परम भक्त थे और उन्होंने महालक्ष्मी की आराधना करके धन-संपदा और वैभव प्राप्त किया था। राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रसेन धाम में आपके प्रयासों एवं सहयोग से एक लाख वर्ग फुट में विश्व के सबसे भव्य मंदिर का निर्माण कार्य का आज शुभारम्भ हुआ है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे भव्य मंदिर निर्माण में 1 ईट अनुदान सेवा के रूप में 11000 रूपये की धनराशि भेंट करें। कहा कि एक ईट की सेवा से, भव्य धरोहर बन जाएगी – सौभाग्य से हमारी भी श्रद्धा, पुण्य निर्माण में लग जाएगी – श्री अग्रसेन पुत्रों ने लिया संकल्प, महालक्ष्मी मंदिर बनाने का – सभी का जीवन हो धन्य, मौका मिला श्रीजी अरदास लगाने का। इस अवसर पर धाम के चेयरमैन जगदीश राय गोयल, मुख्य संरक्षक महावीर बंसल, धाम कार्यालय प्रभारी मीतू बंसल, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, जैन संत निराले बाबा शांति तपोवन, तीर्थराज अग्रवाल, सतपाल गर्ग, अतुल सिंघल, वाईस चेयरमैन टीकाराम मित्तल, धर्मपाल अग्रवाल, विरेन्द्र बंसल, दीपक मित्तल, सुरेश जैन, सिंगर प्रिंस जैन नरेला, राजेश गर्ग, जगदीश अग्रवाल, पवन सिंघल, अनिल गोयल, सचिन गुप्ता, अर्चित गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, संजय गुप्ता, पवन गर्ग सोनीपत सहित सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *