अज्ञात कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक मौत दो घायल

–करवा चौथ पर एक सुहागिन का सुहाग उजड़ा
-दो गंभीर घायलों को किया गया जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर
कासगंज। करवा चौथ पर एक सुहागिन महिला का सुहाग उजड़ गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिससे एक की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे की घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बहेडिया किलौनी मोड़ पर घटित हुआ। मथुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने 48 वर्षीय जगेश पुत्र भोजराज को मृत घोषित कर दिया, वहीं बहेडिया गांव निवासी। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
Author: Soron Live 24

