सुरेश वार्ष्णेय सातवीं बार जिलाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता तीसरी बार महामंत्री बने।

(फोटो सुरेश वार्ष्णेय)

(फोटो प्रदीप गुप्ता)
उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल में सुरेश वार्ष्णेय और प्रदीप गुप्ता की जोड़ी का दबदबा
कासगंज। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के जनपद कासगंज के जिलाध्यक्ष पद पर सुरेश वार्ष्णेय और जिला महामंत्री पद पर प्रदीप गुप्ता को निर्वाचित किया गया है। जिससे व्यापारियों में हर्ष की लहर है। इनके निर्वाचन की घोषणा उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद विहारी मिश्रा द्वारा शनिवार शाम को की गई। कासगंज जिलाध्यक्ष के पद पर सुरेश वार्ष्णेय को सातवीं बार चुना गया है, वहीं जिला महामंत्री के पद पर प्रदीप गुप्ता को तीसरी बार चुना गया है। सुरेश वार्ष्णेय और प्रदीप गुप्ता के चुने जाने पर कासगंज जनपद के उधोग और व्यापार समुदाय को एक सकारात्मक संकेत मिला है। इस चुनाव के माध्यम से, व्यवसायिक समुदाय को एक मजबूत नेतृत्व और विकास की दिशा मिली है। इसके साथ ही, व्यापारियों ने नए उत्साह का एहसास किया है।
जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री चुने जाने की घोषणा पर अशोक सिसोदिया, जितेंद्र वार्ष्णेय, डॉ. मो. फारूक, डॉ. विकास गुप्ता, संजीव सिसोदिया, गोपाल माहेश्वरी, सौरभ गुप्ता, किशोर अग्रवाल, अवनीश चौहान, कुमकुम वार्ष्णेय, दीप्ति माहेश्वरी, अनीता उपाध्याय, विनय राज पन्नू, अरविंद वार्ष्णेय, त्रिलोकी नाथ वार्ष्णेय, दुर्गेश माहेश्वरी, सोहन सिंह सोनी, संजय साहू, अभिनव गुप्ता, प्रेमपाल साहू, विवेक वार्ष्णेय, शम्मी कपूर गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, बी डी राणा, राजू गुप्ता, ग्रीश यादव, भूदेव सिंह वर्मा, गौरांग अग्रवाल,सौरव दीक्षित ,सुनील तिवारी आदि व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Author: Soron Live 24

