डीएम ने उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव।

कासगंज जिला अधिकारी मेधा रूपम ने जनपद में तैनात उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में राजकीय कार्य हित में बदलाव किया है। एसडीएम कुलदीप सिंह को पटियाली से कासगंज न्यायक उप जिलाधिकारी बनाया गया है। तो वही अंजलि गंगवार को उप जिला अधिकारी न्यायिक से उप जिलाधिकारी सहावर में तैनाती दी गई है। तो वहीं सदर एसडीएम संजीव कुमार को यूपी जिला अधिकारी न्यायिक पटियाली बनाया गया है। कोमल पवार को उप जिलाधिकारी सहावर से उप जिला अधिकारी कासगंज सदर बनाया गया है। प्रदीप कुमार विमल को उप जिला अधिकारी न्यायिक पटियाली से उप जिलाधिकारी पटियाली बनाया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यालय से लिखित आदेश जारी किया गया।।
Author: Soron Live 24

