विशेष रणनीति बनकार सपा पार्टी को बनाये मजबूत-देवेश शाक्य
बैठक में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की बनी रणनीति।

कासगंज। नगर के आवास विकास कालोनी स्थित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के अवास पर सपा के फ्रन्टल अध्यक्षों, विधान सभा अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों व पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक आयेाजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि रूप में एटा कासगंज सांसद देवेश शाक्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विक्रम यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि फ्रंटल संगठन में हर वर्ग को जोडना है। जिन वर्गों का प्रतिनिधत्व नहीं है, उन्हे पार्टी का पदाधिकारी बनाना है। उन्होने कहा कि 2027 के लिये बूथों पर सपा कमजोर रही है। कार्यकर्ता विशेष रणनीति बनकार पार्टी को मजबूत बनाये। वहीं जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि फ्रंटल अध्यक्ष और विधान सभा अध्यक्ष व नगर अध्यक्षो को ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम तीन सेक्टरों की जिम्मेदारी दी जायेगी। कमजारे बूथों के लिये विशेष कार्य योजना बनाई जायेगी। बैठक में प्रवेंन्द्र राना, सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, अविनाश, तारिक, शकील, ईलू चैहान, आशीष बघेल, रवि यादव, उमेश चन्द्र, शैलेन्द्र, आशीष लोधी, उदयभान राजपूत, प्रतीक वर्मा, आलोक वर्मा, कैलाश प्रधान, नरेश लोधी, हरि सिंह, दिनेश शाक्य, अकरम वारसी, हरीश जाटव, अखिलेश यादव सहित अनेको सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

