राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन

कासगंज: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कासगंज के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर के उपलक्ष्य मे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन के. ए. डिग्री कॉलेज कासगंज में किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में निम्न छात्र /छात्राओं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जिनको शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
1-कुमारी साक्षी जैस्मिन – प्रथम स्थान
2-ऋचा जैस्मिन -द्वितीय स्थान
3-भावना यादव – तृतीय स्थान।
प्रतियोगिता के बाद मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ज़िला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा मानसिक रोगों के लक्षणों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने के साथ ज़िला संयुक्त चिकित्सालय कासगंज के मनकक्ष कमरा नंबर 204 द्वारा दी जा रही सेवाओं एवं टेली मानस के टोल फ्री नंबर 14416 के बारे में भी बताया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान डॉ अंकित यादव, श्री अरुण कुमार शर्मा, श्री वीरेंद्र कुमार, श्री शुभम पचौरी,डॉ पूनम रानी शर्मा,डॉ सबिस्ता अंजुम एवं सुश्री निधि भसीन की सहयोगात्मक सहभागिता रही।
Author: Soron Live 24

