कासगंज:मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक मीटिंग का आयोजन आज सहावर ब्लॉक के गढ़का गांव में हुआ। यह मीटिंग मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष नवीद पठान के नेतृत्व में की गई। मीटिंग में कासगंज सपा जिला अध्यक्ष विक्रम यादव ने
कहा कि अब हमें पंचायत चुनाव की तैयारी में लग जाना है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा पंचायत चुनाव सेमीफाइनल हैं और फाइनल 2027 में होगा। इन दोनों चुनावों की हमें बहुत कड़ी मेहनत के साथ तैयारी करनी होगी।
इस मीटिंग में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपे गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनका नियुक्ति पत्र भी देना था।
इस मीटिंग में प्रवेंद्र राणा, विनीत सबिता, अभय यादव, सत्यभान शाक्य, खलील खान, असाहब हुसैन, अखिलेश यादव, उमेश चंद्रा, उमरू प्रधान, नफीस प्रधान, दिनेश शाक्य, गिरीश बाबू आदि मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

