सोरों में अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान में लगी भीषण आग फटे गैस सिलेण्डर

सोरों में अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान में लगी भीषण आग मचा हड़कंप

कासगंज ब्यूरो।

कासगंज जनपद के सोरों कछला गेट क्षेत्र पर अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया लगभग आधा घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे एरिया को किया शील पुलिस की तत्परता से नहीं हुई कोई जनहानि।

सोरों के कछला गेट पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रोड तुलसी मेडिकल के निकट अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान सुनील गुप्ता पुत्र फॉरेन लाल गुप्ता निवासी मोहल्ला अंदर दहलान सोरों की दुकान में मंगलवार शाम 5:00 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया ।देखते ही देखते एक-एक कर कई सिलेंडर फटने लगे स्थानीय लोग भय के कारण इधर-उधर भागने लगे सूचना मिलने पर मौके सोरों कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी , विकास शर्मा मौके एवं पीआरबी की गाड़ी पहुंचे पूरे एरिया को सील किया और दोनों तरफ के रोड को बंद करा दिया। वही आधा घंटा विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने व मुश्किल दुकान में लगी भी भीषण आग बुझाई।।पुलिस की तत्परता से कोई जनहानि नहीं हुई ।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध रिफिलिंग की दुकान पिछले कई वर्षों से इस जगह चल रही थी और डेज मार ऑटो वहां में गैस रिफिलिंग का काला कारोबार जोर-जोर से चल रहा था वही जिला प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे अवैध रिफिलिंग का व्यापार फल फूल रहा था। आग लगने से और कई सिलेंडर फटने से दुकान के परखच्चे उड़ गए तो वहीं कई मकानों को भी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है वही दुकानदार पर स्थानीय लोगों ने कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग़ उठाई है।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *