परिजनों की लापवाही से गई महिला की जान
खेत पर कार्य करते समय महिला को सांप ने काटा था
(फोटो:जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन)
,
चिकित्सकों ने महिला को किया था हायर सेंटर रैफर, परिजन कराते रहे बायगीरों से उपचार।
कासगंज। जनपद एटा की बागवाला थाना क्षेत्र में सर्प दंश की शिकार महिला की परिजनों की लापरवाही से मौत हो गई। परिजन ने घायल महिला को हायर सेंटर न ले जाकर बायगीरों के पास ले गये जहां महिला की तबियत और विगड गई। जब महिला तबियत ज्यादा विगडने लगी तो परिजन कासगंज जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला मृत घोषित कर दिया, वहीं परिजनों विना पोस्टमार्टम कराये महिला के शव को अपने घर ले गये।
पजिरनों की लापरवाही से जनपद एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद की रहने वाली जावित्री पत्नी राजपाल की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है, दरअसल जावित्री बीते दिवस अपने खेत पर धान काट रही थी, तभी अचानक उसे सांप ने काट लिया। परिजनों द्वारा आनन फानन में जावित्री को एटा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने जावित्री को हायर सेंटर रैफर कर दिया। वहीं परिजन जावित्री को कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैलई में ले आये और सैलई गांव के समीप गांव में बायगीरों के पास ले गये, और उसका उपचार कराने लगे। रविवार की सुबह जब जावित्री की हालत और ज्यादा विगडने लगी तो परिजन जावित्री को लेकर कासगंज जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जावित्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन विना महिला के शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव को अपने घर ले गये।
Author: Soron Live 24

