8 वीं पास युवकों को मिलेगा लोन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में 
यूपी:उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ को लागू करने की दिशा में जुटी हुई है। इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए ही बुधवार को प्रमुख सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में एमएसएमई विभाग और 25 बैंकों के अफसरों के साथ रेनेसां होटल में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि प्रदेश में रहने वाले 21 से 40 वर्ष के वे लोग भी ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे जो सिर्फ आठवीं पास है।
@YuvaSathi2023 #youthdevelopment #digitalindia #StartupsLoan #UttarPradesh #SoronLive24
Author: Soron Live 24

