सोरों में धूमधाम से निकाली गई प्रभु श्रीराम की बरात
दो दर्जनों झांकिया रही आकर्षण का केंद्र
कासगंज/सचिन उपाध्याय

कासगंज।सोरों सूकर क्षेत्र में चल रही रामलीला के मंचन में सोमवार को भगवान श्री राम की बरात बड़े धूम धाम से बेंड बाजो के साथ निकाली गई ,भगवान श्री राम की बरात में आकर्षक झांकिया देखने को मिली,जो कि तीर्थ नगरी सोरों के लोगो के लिए आकर्षक का केंद्र बनी,वही भगवान श्री राम की बरात का सोरों जी में जगह जगह लोगो ने पुष्प वर्षा की और भगबान श्रीराम जी की आरती उतारकर के स्वागत किया गया।
सोरों के सामुदायिक केंद्र पर सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से श्री रामलीला का आयोजन किया गया । और रामलीला के आयोजन में स्थानीय कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है।इस रामलीला के मंचन के दौरान आज सोमवार को भगवान श्री राम की बेंड बाजो के साथ श्री राम बरात शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने फीता काट कर श्री राम बरात का किया शुभारंभ।भगवान श्री रामजी की बरात सामुदायिक केंद्र से शुरु होकर चंदन चोक ,रामसिंह पुरा, कछला गेट,सहावर गेट,बस स्टैंड,बदरिया आदि मार्गो से गुजरी शोभायात्रा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ओर शहर के लोग रहे उपस्थित,राम बरात शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न, दशरथ,मुनि वशिष्ठ विश्वामित्र,भगवान वराह, गोस्वामी तुलसीदास, खाटूश्यामजी, भगवान विष्णु, परशुरामजी, काली शंकर भगवान आदि झांकिया आकर्षक का केंद्र रही,वही भगवान श्री राम बरात की सुरक्षा ब्यबस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा,सोरों में जगह जगह भक्तो ने भगवान श्री राम की बरात में पुष्पवर्षा करके भगवान श्री राम की आरती उतारी ओर पूजा अर्चना की।




पुलिस प्रशासन व्यवस्था रही चाक चौबंद
श्री राम बरात शोभायात्रा भ्रमण के दौरान सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में सोरों कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी सहित भारी पुलिस फोर्स पूरे मार्ग में एवं शोभायात्रा में रहा तैनात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली श्री राम बरात में,बरिष्ठ एसएसआई विकास शर्मा ,आदि पुलिस कर्मी रहे तैनात।
इस अवसर पर श्री गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति के अध्यक्ष नितेश मेधावी, मोहित तिवारी, मनीष शर्मा, रामावतार दौनेरिया, प्रवीण गुप्ता हीरा,अंशुल दुवे,आकाश तिवारी,श्याम काका,श्याम सुंदर तिवारी,ललित मोहन तिवारी, टिन्ना पचौरी, राजू तिवारी रेडी, किशन पचौरी,पंडित शशि धर शास्त्री, प्रग्येश द्विवेदी,दीपक बोहरे, रोहित मिश्रा,राजू दुवे,राम गोविंद महेरे,आकाश महेरे, आशुतोष तिवारी,जगदीश महेरे, ,सार्थक मिश्रा,मोनू राही, गिर्राज किशोर पाराशर, दुर्गाशंकर मिश्रा, संजय मोनी, शिवांग बोहरे, पवन चरोरे, आशीष अयाचक, पकड़ा आचार्य आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।।
#सोरोंसूकरक्षेत्र #श्रीरामलीलामहोत्सवसोरोंजी #शारदीयनवरात्रि #श्रीरामबारात

Author: Soron Live 24

