बागपत:श्री धार्मिक रामलीला में हुआ श्री राम वनगमन का भव्य मंचन

श्री धार्मिक रामलीला में हुआ श्री राम वन गमन का भव्य मंचन।

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा में श्री रामजी के वनगमन, राम-भील मिलन संवाद, राम-केवट संवाद और राम के वियोग में राजा दशरथ के मरण का मंचन किया गया। रामलीला में अनुराग ने राम, गौरव ने लक्ष्मण, सार्थक ने सीता, सचिन ने दषरथ, केशव शर्मा ने कौशल्या, राजा ने कैकई, सन्दीप वत्स ने भील राज गूह, नेतराम ने केवट, दीपक शर्मा ने केवट के बड़े बेटे, सोनू ने केवट की पत्नी, सुनील अग्रवाल ने आर्य सुमन्त का अभिनय किया। रामलीला के पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम जी की आरती उतारकर रामलीला का शुभारम्भ किया। रामलीला में प्रधान पुष्पेन्द्र कुमार, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, तरूण गुप्ता, मनोज जैन, नेतराम रूहेला, मुकेश शर्मा, आदेश, रविकांत, हेमंत, रविन्द्र धामा, संदीप प्रजापति, नवीन शर्मा, सूरज, सचिन, अजीत यादव, योगेश यादव, जतिन, अनुराग, संदीप, दक्ष, जयंत, राजा, अखिलेश शास्त्री, गौरव वर्मा, रोहित वर्मा, हर्ष भारद्वाज, अमित झा, देव सिरोही, अजय शर्मा, आनन्द यादव, चिन्टू आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर सैंकड़ो की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *