बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ : छात्रा भूमिका बनी एक दिन की डीएम तहसील दिवस में लोगों की सुनी समस्याएं

 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्रा को एक दिन का डीएम कासगंज तहसील दिवस में बनाया गया।

उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारी को समस्या का तत्काल निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

कु0 भूमिका ने इस दौरान अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर विभागीय योजनाओं को परखा और देश व समाज हित में कार्य करने की बात कही।

कु0 भूमिका ने कहा कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए, बेटी और बेटों में कोई अंतर नहीं है, बेटा और बेटी एक समान है जो स्थान बेटे को मिलना चाहिए वह बेटी को भी मिलना चाहिए

कु0 भूमिका ने कहा सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जिले की बेटियों के लिए शुभ संदेश है।

कासगंज: जनपद कासगंज में चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु मेधा रूपम, जिलाधिकारी, कासगंज द्वारा कु0 भूमिका पुत्री  गवेन्द्र कुमार वर्मा निवासी ग्राम नगला भूड़ जखरूद्रपुर, जनपद कासगंज (वर्ष 2024 में इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान एवं जनपद कासगंज की टॉपर) को आज सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासगंज में 01 दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
कु0 भूमिका (01 दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी) द्वारा तहसील दिवस में आये फरियादियों की शिकायतों को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु संबन्धित विभाग को निर्देशित किया गया तथा यह अभी अवगत कराया गया कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए, बेटी और बेटों में कोई अंतर नहीं है, बेटा और बेटी एक समान है जो स्थान बेटे को मिलना चाहिए वह बेटी को भी मिलना चाहिए तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जिसमें योजना की बढ़ाई गई धनराशि 15000 से बढ़कर 25,000 कर दी गई है के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं वन स्टॉप सेंटर के तथा चाइल्ड लाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां से प्राप्त होने सेवाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं सरकार द्वारा संचालित सभी हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098, 112 ,181, 1076,1090 आदि के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।
घरेलू हिंसा को रोकने, दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह प्रथा को रोकने ,बाल श्रम के विषय में भी छात्राओं को जागरूक किया गया।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी मेधा रूपम के समक्ष विभिन्न समस्याओं व शिकायतों से सम्बंधित 125 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनमें 07 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिले की तीनों तहसीलों कासगंज, सहावर एवं पटियाली में जनता की समस्याओं, शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये।
तहसील कासगंज में इस मौके पर एसडीएम सदर संजीव कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर विनोद जोशी, जिला विकास अधिकारी, सहायक निदेशक कृषि, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीएसओ, सिंचाई, एसडीओ विद्युत सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, सीओ, तहसीलदार, क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
——————-

————-

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *