सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी के साथ सीएम योगी ने खेला शतरंज,शह और मात पर की बात

सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी के साथ सीएम योगी ने खेला शतरंज,शह और मात पर की बात

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खेल और खिलाड़ियों के प्रति लगाव जग जाहिर है। गोरखपुर प्रवास के दौरान सीएम देश के सबसे कम उम्र के फीडे (विश्व शतरंज महासंघ) रेटेड खिलाड़ी और गोरखपुर के कुशाग्र अग्रवाल के साथ शतरंज खेला और उत्साहवर्धन किया।सीएम ने इस लिटिल चैंप से शतरंज के खेल में मोहरों की चाल और शह-मात पर भी खूब बात की।

बता दें कि पांच 11 माह के कुशाग्र अग्रवाल शुक्रवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे।कुशाग्र यूकेजी में पढ़ते हैं,लेकिन कुशाग्र की उपलब्धि उम्र से बहुत बड़ी है। 1428 रैपिड फीडे रेटिंग हासिल कर कुशाग्र इस समय भारत में सबसे कम उम्र के फीडे-रेटेड खिलाड़ी हैं। कुशाग्र ने 4 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया और अपनी प्रतिभा के दम पर एक साल में ही फीडे रेटिंग हासिल कर ली। शतरंज का शुरुआती प्रशिक्षण कुशाग्र को अपनी बहन अविका से मिला जो खुद भी शतरंज की बेहतरीन खिलाड़ी हैं।कुशाग्र अब तक पटना, बेंगलुरु, पुणे में आयोजित लगभग अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटेड प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पुरस्कार जीत चुके हैं।

सीएम योगी ने कुशाग्र अग्रवाल को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और उनके साथ शतरंज खेलकर खूब उत्साह भी बढ़ाया। सीएम ने कुशाग्र से शतरंज की चालों से जुड़ी बारीकियों पर भी चर्चा की। सीएम ने आश्वस्त किया कि कुशाग्र अग्रवाल की प्रतिभा को और निखारने के लिए यूपी सरकार हर तरह की मदद करेगी। सीएम ने विश्वास जताया कि शतरंज का नन्हा अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी आने वाले समय में गोरखपुर और प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन करेगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *