अटल आवासीय विद्यालय की छात्रा आरती विज्ञान रत्न से सम्मानित
अलीगढ़ :अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा 07 में अध्ययनरत छात्रा कु. आरती ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन ¼ISRO½ अहमदाबाद पहुँच कर विद्यालय का नाम रोशन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक सोच विकसित करने की प्रेरणा स्रोत बनी है। छात्रा कु. आरती जिला कासगंज के सेवर निवासी गजेन्द्र सिंह एवं अन्नू की पुत्री है।
उप श्रम आयुक्त ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को भारत की अंतरिक्ष विज्ञान की सबसे बड़ी एजेंसी इसरो में अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने एवं जानने का सौभाग्य मिला। अटल आवासीय विद्यालय की छात्रा कु० आरती ने इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर ¼SAC½ का शैक्षिक भ्रमण किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को इसरो के वैज्ञानिकों के माध्यम से विज्ञान और इसरो से सबंधित ज्ञानवर्धक कार्यशालाओं में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। अटल आवासीय विद्यालय में ’’उत्कृष्ट अटल’’ कार्यक्रम के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान मशीन क्रिएशन और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा ऑटोमेटिक लाइट, स्मार्ट क्लाउड स्टिक, स्मार्ट डस्टबिन मॉडल प्रस्तुत किये गये। परिणामतः विद्यालय की छात्रा कु0 आरती को इसरो जाने का सौभाग्य मिला।
इस सफलता का श्रेय विज्ञान अध्यापकों के साथ-साथ विद्यालय में विभिन्न क्रिया कलापों में सराहनीय योगदान के लिए सियाराम उप श्रमायुक्त सियाराम एवं प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत की रचनात्मक सोच को जाता है।
—–
Author: Soron Live 24

