कासगंज:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-5 के
माध्यम से जनपद के समस्त थानों पर आउटरीच प्रोग्राम चलाकर अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादी क्षेत्र, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों,कोचिंग संस्थानों, मेलों एवं गांव में पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे जानकारी दी गयी साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया :
• 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
• 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
• 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन
• 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
• 102 स्वास्थ सेवा
• 108 एंबुलेंस सेवा
• 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन
Author: Soron Live 24

