पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने किया श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन।।

पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने किया श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन।।

(सोरों श्री राम लीला महोत्सव उद्घाटन की झलकियां फोटो )

 

कासगंज:तीर्थ नगरी सोरों में श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को गणेश पूजन के साथ हो गया। सौरव नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल माहिर ने गणेश पूजन कर श्री रामलीला महोत्सव का किया शुभारंभ। आचार्य शशिधर द्विवेदी एवं सक्षम द्विवेदी ने मंत्र उच्चारण के साथ गणेश पूजन कराया। गणेश पूजन के उपरांत श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया ।सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने गणेश पूजन में भाग लिया एवं फीता काटकर श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया। श्री रामलीला महोत्सव में नारद मोह लीला, मनु शतरूपा लीला आदि लीलाओं का मंचन देर रात तक चला। सैकड़ो की संख्या में दर्शकों ने श्री रामलीला महोत्सव का आनंद लिया। श्री रामलीला महोत्सव स्थल पर पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही । कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे,सोरों कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी, एस एस आई विकास शर्मा,मुकेश महेरे ,मनोज भारद्वाज ,अतुल महेरे, रिंकू पचौरी, आकाश महेरे, जगदीश महेरे, राम दर्शन महेरे,राम लीला कमेटी अध्यक्ष नीतेश मेधावी, मोहित तिवारी, मनीष पंडा, प्रवीन गुप्ता, दीपक बौहरे, राजू दुबे, राजीव बरबारिया, कमल नयन चौधरी, श्याम सुंदर तिवारी, गोपाल शास्त्री, गंगाविष्णु माफीदार, शिवांग बौहरे, सार्थक मिश्रा, सत्यम चोवे आकाश तिवारी , राम औतार डोनेरिया, आशुतोष तिवारी, आदित्य कांकोरिया, सूर्यकांत, सचिन महेरे, टीना पचौरी आदि बड़ी संख्या में रामलीला कमेटी के लोग मौजूद रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *