कासगंज जनपद सहित प्राचीन माँ चामुण्डा मंदिर पर भक्तों की उमड़ी भीड़

शहर प्राचीन माँ चामुण्डा मंदिर पर भक्तों की उमड़ी भीड़

मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के किये हैं पुख्ता इंतजाम,

महिला पुलिस कर्मियों सहित अन्य पुलिस कर्मियों की है तैनाती

कासगंज – गुरूवार से माता रानी का शारदीय नवरात्र पर्व शुरू हो गया है, जिसको लेकर कासगंज जनपद के सभी मंदिरों में मां के भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है, और मां के भक्त मां की पूजा अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं, वही कासगंज के प्राचीन मां चामुंडा मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उमड़े हुए हैं, श्रद्धालु लाइन लगाकर एक-एक कर रानी चामुंडा के दर्शन व पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना मांग रहे हैं,

आपको बतादे गुरूवार से नवदुर्गा पर्व शुरु हुए है। और आज पहला नवदुर्गा का पर्व है। वहीं नवदुर्गा पर्व पर जिले के मंदिरों में माता रानी की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं कासगंज शहर के प्राचीन चामुंडा मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। और मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुँचनी शुरु हो गई थी। वहीं मंदिर में बड़ी तादाद में भक्तो के पहुँचने को लेकर सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किये गये है। मंदिर प्रशासन की तरफ से भक्तो की लाइन लगने से लेकर पूजा करने तक पर पुरा ध्यान दिया जा रहा है। तो वहीं भक्तों की सुरक्षा के लिए पूरे मंदिर परिसर के चारों गेट और परिसर में भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। कासगंज शहर चामुंडा मां का मंदिर 100 वर्षों से भी ज्यादा पुराना मंदिर है। और मंदिर की हमेशा से मान्यता रही है की मंदिर पर जो भक्त मनोकामना मांगते है बो पुरी होती है। इसलिए मंदिर पर कासगंज शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भी सैंकड़ों की संख्या में भक्त पूजा अर्चना करने पहुँचते है।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *