पितृ विसर्जनी अमावस्या पर पितरों को जल तर्पण करने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पितृ विसर्जनी अमावस्या पर पितरों को जल तर्पण करने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सोरों जी। सोरों जी पितृ विसर्जनी अमावस्या के अवसर पर तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी के पावन तट पर गुरुवार को अपने पितरों का जल तर्पण व श्राद्ध कर्म करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सोरों जी के लड्डू वाले बालाजी के घाट पर आचार्य शशिधर द्विवेदी, प०प्राज्ञेश द्विवेदी, प०सक्षम द्विवेदी ने कराया तर्पण। अपने पितरों का जलदान व स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आ रहा था, राजस्थान,एम०पी०,यू०पी०,हरियाणा, और भी कोनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्राद्धकर्म के लिए सूकर क्षेत्र सोरों जी में पहुंचे। अपने तीर्थ पुरोहितों से पितरों की आत्मशान्ति के लिए पूजन अनुष्ठान कराकर जल तर्पण व श्राद्ध कर्म किया, ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी। तीर्थनगरी के विद्वान आचार्य शशिधर द्विवेदी,प० प्राज्ञेश द्विवेदी,प० सक्षम द्विवेदी ने मन्त्रोच्चार करके सामूहिक जल तर्पण कराया। श्रद्धालुओं ने आचार्य के निर्देशन में कुश,तिल,चावल, आदि की सहायता से अपने पितरों का स्मरण कर उनको जलदान कर रहे थे। पितृ अपनी सन्तानों से तिल तोय से तृप्त होकर आशीर्वाद देकर पितृ पक्ष के अन्तिम दिन अमावस्या पर अपने लोक को प्रस्थान कर गए ।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *