बागपत:श्री बालाजी रामलीला खेकड़ा में हुआ सीता स्वयंवर का भव्य मंचन

श्री बालाजी रामलीला खेकड़ा में हुआ सीता स्वयंवर का भव्य मंचन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
जनपद बागपत के खेकड़ा नगर में आयोजित होने वाली श्री बालाजी रामलीला में रामलीला के कलाकारों द्वारा अहिल्या उद्धार, रावण-बाणासुर संवाद, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद आदि का बहुत ही सुन्दर मंचन किया गया। इस अवसर पर नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन और प्रमुख समाजसेवी ऋषभ जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। श्री बालाजी रामलीला खेकड़ा के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर, माला व पटका पहनाकर सम्मान किया गया। भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी की आरती के साथ रामलीला का शुभारम्भ हुआ। रामलीला में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने धर्म का प्रचार करने के साथ-साथ उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर रामलीला के प्रधान अनन्त यादव और डायरेक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि रामलीला में जीवन का सार छिपा हुआ है। हर किसी को भगवान श्री राम, माता सीता और श्रीराम जी के भाईयों के महान व्यक्तित्व को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। रामलीला के सफल आयोजन में आनंद यादव, अजय शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील रूहेला, जयवीर सिंह, विकास जैन, नरेन्द्र शर्मा, अरूण यादव, राजेन्द्र यादव, नरेश प्रजापति आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *