*कासगंज :जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई।—————————————————————————————*
*‘सादा जीवन उच्च विचार’ ने ही दोनों महानुभूतियों को महान बनाया है।* *———————————————————————————–*
*ऐसे महापुरूष विश्व मे बहुत कम जन्म लेते है जो अहंकार को त्याग कर जनहित में सदैव कार्य करते हैं* *———————————————————————————-*
*सभी को आने वाले समय में उनके द्वारा दिखाए गए आदर्शों का पालन करते हुए आगे बढ़े और देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं।*
*——————————————————————————————*
*राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शो पर चलकर पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढे।*
——————————————————————————————-
*कासगंज 02 अक्टूबर 2024… जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री
के जन्मदिवस के अवसर पर प्रातः 9 बजे कलेक्ट्रेट मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस आज हम सभी मना रहे हैं,सभी को जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के त्याग, आदर्शो पर चलकर सौपे गये दायित्वो को निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करे और उनके सिद्धान्तो और आदर्शो को आने वाली पीढी तक पहुचाना इस जन्म दिवस का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने कहा कि राष्ट्र और ईश्वर ने हमको आपको एक मौका दिया है कि हम लोग इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं, जिसमें लोगों की मदद कर सकते हैं जो सर्वाेदय का सिद्धांत रहा है सभी को विकास की लाइन में एक साथ खड़ा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें । उन्होंने कहा कि हम सोचे जैसा हम बोले वैसा हम करें ईश्वर हम सभी को वह शक्ति दे कि हम अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर सके, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के उद्देश्यों की यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी, आप सभी को आने वाले समय में उनके द्वारा दिखाए गए आदर्शों का पालन करते हुए आगे बढ़े और देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सचिन एवम संबंधित अधिकारी ने भी अपने विचार रखते हुए गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय और उनके आदर्शो व सिद्वान्तों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि सत्य, त्याग व अहिंसावादी विचारों पर चलकर हम भारत को विकास की ओर ले जा सकेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी न्यायिक विनोद जोशी अन्य अधिकारी एवं समस्त कलैक्ट्रेट कर्मचारी,विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

