बागपत:धूमधाम के साथ निकली किरठल गांव में श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा

धूमधाम के साथ निकली किरठल गांव में श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
जनपद बागपत के प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिरों में शुमार किरठल स्थित प्राचीन श्री दिगम्बर जैन मन्दिर में वार्षिक रथयात्रा को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। सर्वप्रथम मंदिर जी मे श्रीजी का अभिषेक किया गया। उसके बाद सकल जैन समाज किरठल की और से रथयात्रा में आने वाले अतिथियों का सम्मान किया गया और रथयात्रा की बोलियां लगाई गई। बोलियों के उपरान्त श्रीजी को रथयात्रा में विराजमान किया गया। रथयात्रा दिगम्बर जैन मन्दिर किरठल से प्रारम्भ होकर गांव के विभिन्न मार्गो से होती हुई पांडुकशिला पर पहुॅंची, जहॉं श्री जी की पूजा अर्चना की गई। रथयात्रा में अनेकों बैंड़-बाजे, भजन मंडलियां और भव्य झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। इसके उपरान्त रथयात्रा फिर से गांव के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री दिगम्बर जैन मन्दिर किरठल पर आकर समाप्त हुई। श्री जी की मूर्ति को फिर से मंदिर में यथा स्थान पर विराजित कर दिया गया। रथयात्रा में दिल्ली एनसीआर से आये सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भोजन की व्यवस्था लाला गिरिलाल जैन इंद्र सैन जैन, मीनू जैन, सोनू जैन द्वारा की गई। सकल दिगम्बर जैन समाज किरठल की और से रथयात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का और रथयात्रा के निर्विध्न पूर्ण होने पर श्री मुनि सुव्रतनाथ युवा मंडल किरठल व ग्राम समाज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राकेश जैन, संजय जैन, नवीन जैन, प्रवीण जैन हलवाई, अतुल जैन, रोहित जैन, विशाल जैन, बावली गौशाला के अध्यक्ष श्रवण जैन टैंट वाले, प्रसिद्ध समाजसेवी हेमचंद जैन बावली वाले, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, प्रवीण जैन, इंद्र सैन जैन, विकास जैन, रूबि जैन बागपत, संदीप जैन अमीनगर सराय, अंकित जैन सराफ बड़ौत, सहित जैन समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *