खेत पर धान काट रही महिला किसान को सांप ने काटा, मौत।
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में खेत पर धान काट रही महिला को सांप काट लिया। परिजनों द्वारा किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
बताया जाता है कि ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला तैयब निवासी सोनवती पत्नी महेन्द्र दोपहर अपने खेत पर धान काट रही थी, तभी अचानक उसे सांप ने काट लिया। परिजनों द्वारा आनन फानन में सोनवती को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने सोनवती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
———–
युवक को साप ने काटा, उपचार जारी।

कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में एक युवक को सांप ने काट लिया। परिजन द्वारा युवक को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जाता है कि ढोलना थाना क्षेत्र के गांव सवलपुर निवासी वीरेश कुमार पुत्र रविंद्र सिंह शनिवार की सुबह अपने घर पर कपडे पहन रहा था, तभी उसने पैंट पहनने के लिये पैंट को दीवार से उतार कर नीचे छाडा तभी पैंट में बैठा सांप निकल आया और उसके पैर में काट लिया, परिजन द्वारा वीरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
Author: Soron Live 24

