शहीदे आजम भगत सिंह की जन्म जयंती पर सेंट वी. एन. पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में मनाई

कासगंज: न्यौली, में शहीदे आजम भगत सिंह की जन्म जयंती पर सेंट वी 0 एन 0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

 

(फोटो :शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर स्कूल शिक्षक बच्चो ने किया याद)

 

चीफ प्रॉक्टर विकास शर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संचालक एवम भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। उसके पश्चात सभी शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मनोज चौहान ने कहा कि भगत सिंह के जीवन हमको अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। भगत सिंह ने भारत माता को आजाद कराने के लिए अपना जीवन बलिदान कर देश के युवाओं के समक्ष एक नई मिसाल प्रस्तुत की। इस दौरान विकास शर्मा, विकास मौर्य, वैभव भारद्वाज, विशाल सोलंकी,कौशल राजपूत ने भी छात्र छात्राओं को भगत सिंह के जीवन से जुड़े पहलुओं से अवगत कराया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लवली सोलंकी, वंशिका राघव, नीतू मौर्य, मुस्कान, निदा, हिमांशु तिवारी, प्रशली तोमर, गरिमा मौर्य, कृति चौहान, सनी मौर्य, शिल्पी सोलंकी सहित अन्य छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *