श्री बराह जन सेवा दिव्यांग समिति ने सोरों कोतवाली प्रभारी को किया गया सम्मानित। श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति सोरों शुकर क्षेत्र कासगंज द्वारा सोरों कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी को दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 में वर्णित थाना संबंधित प्रमुख धाराओं की लिखित पट्टी का थाना परिसर में लगवाए जाने हेतु धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने बताया कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की लिखित पट्टिका जनपद के समस्त थानों में लगवाई जाने हेतु जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार समिति द्वारा बारंबार अनुरोध किया जा रहा था के क्रम में थाना सोरों कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी के द्वारा जनपद सर्वप्रथम दिव्यांग जन हितार्थ थाना सोरों परिसर में लिखित पट्टिका लगवाए जाने हेतु धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया है एवं जिला प्रशासन से अन्य जनपदीय थानों में उक्त पत्रिका लगवाई जाने का पुनः अनुरोध है।।
(फोटो कोतवाली प्रभारी सोरों को सम्मानित करते दिव्यांग समिति के अध्यक्ष और सदस्य)

Author: Soron Live 24

