कासगंज:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से अहिल्याबाई होल्कर जी के 300 वें जन्म जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में सेवाभारती द्वारा विभाग उपाध्यक्ष एटा कासगंज डॉ पंकज वार्ष्णेय के दिशा निर्देशन में दरियावगंज स्थित साईं अकादमी में मनोज गुप्ता के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता का एवं सिरावली स्थित एस एस कम्यूटर कोचिंग संस्थान में पप्पू शाक्य द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया l विभाग उपाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय ने अहिल्याबाई होल्कर जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर का 300 वाँ जयंती वर्ष चल रहा है उनका जीवन भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम पर्व है। ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले सामान्य परिवार की बालिका से एक असाधारण शासनकर्ता तक की उनकी जीवनयात्रा आज भी प्रेरणा का महान स्रोत हैl वे कर्तृत्व, सादगी, धर्म के प्रति समर्पण, प्रशासनिक कुशलता, दूरदृष्टि एवं उज्ज्वल चारित्र्य का अद्वितीय आदर्श थींlसमाजसुधार, कृषिसुधार, जल प्रबंधन, पर्यावरण रक्षा, जनकल्याण और शिक्षा के प्रति समर्पित होने के साथ साथ उनका शासन न्यायप्रिय भी था। समाज के सभी वर्गों का सम्मान, सुरक्षा, प्रगति के अवसर देने वाली समरसता की दृष्टि उनके प्रशासन का आधार रही।केवल अपने राज्य में ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण देश के मंदिरों की पूजन-व्यवस्था और उनके आर्थिक प्रबंधन पर भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया। प्रस्तुति के आधारित पर प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया! निबंध प्रतियोगिता में सचिन ने प्रथम अर्पित द्वितीय एवं आरज़ू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम संयोजन में विभाग उपाध्यक्ष सेवाभारती डॉ पंकज वार्ष्णेय,मनोज गुप्ता,पप्पू शाक्य ,गोविंद,बंटी मिश्रा,काजल वर्मा,नयन वर्मा,अभिषेक यादव,आस्था शर्मा आदि की सहभागिता रही।।
Author: Soron Live 24

