आज बुधवार को आठ घंटे बंद रहेगा गंजडुंडवारा का रेलवे फाटक
स्टेशन के पूर्व स्थित फाटक 221 ए पर सुबह 6 बजे से ढाई बजे तक होगा कार्य
पटियाली नहर होते हुए गेट संख्या 223 सी से होगा आवागमन
उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद गंजडुंडवारा कस्बा के रेलवे स्टेशन से पूर्व की दिशा में स्थित रेलवे फाटक जो कि एटा जाने वाले मार्ग पर है बुधवार को सुबह छ बजे से ढाई बजे तक बंद रहेगा। स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीना ने बताया कि एटा रोड पर पडने वाले गेट संख्या 221 ए पर फाटक रेल पटरियों की मरम्मत के लिए जांच पडताल के साथ पैंकिंग का कार्य होना है इसके चलते सडक मार्ग निर्धारित समय के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। बताया गया है कि रेलवे द्वारा पटरियों को दुरूस्त करने का कार्य कासगंज कानपुर रेलवे ट्रेक पर जारी है। इस गेट के बंद होने पर आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था गंजडुंडवारा नहर और पटियाली नहर गेट संख 223 सी से की जाएगी।
Author: Soron Live 24

