पैसोई में राशन डीलर चयन के दौरान दो पक्ष भिड़े,एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

पैसोई में राशन डीलर चयन के दौरान दो पक्ष भिड़े, हुआ पथराव एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

कासगंज जनपद की कोतवाली सोरों क्षेत्र के पैसोई गांव में राशन के कोटे का चुनाव के दौरान दो पक्षो में हुआ विवाद, विवाद के बाद दोनो पक्षो की तरफ से हुआ पथराव, पथराव में दोनो पक्षो के एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, वहीं पथराव कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेडा, पथराव में घायल हुए लोगों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,

आपको बतादे पैसोई गांव में कुछ दिन पूर्व राशन डीलर चयन में धांधली के चलते प्रक्रिया निरस्त होने के बाद आज पुनः राशन डीलर चयन के लिए एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था। और पूर्व प्रधान रनवीर सिंह समर्थित नीरेश की तरफ लोगों ने हाथ उठाकर बड़ी संख्या में राशन डीलर बनाए जाने पर सहमति जताई। वहीं वर्तमान प्रधान सोनपाल सिंह समर्थित प्रियंका यादव के पक्ष को कम समर्थन मिला। इस बीच चयन प्रक्रिया से असंतुष्ट लोगों ने पथराव कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस पीएसी बल ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पथराव व लाठीचार्ज में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं। हंगामा बढ़ता देख तहसीलदार ने आज की राशन डीलर चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। इस बीच पूर्व प्रधान रनवीर व देवेंद्र सिंह अपने पक्ष के घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे। वहीं कुछ देर बाद वर्तमान प्रधान सोनपाल सिंह भी अपने साथ घायलों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। घायलों में सत्यम, महिपाल, नीरेश, राहुल यादव, गोविंद, अजय, रजनेश, लालू, अजीत, जितेंद्र, घनश्याम, मनवीर, भूरे, कालीचरण, सत्यवीर, रवनेश सहित अन्य ग्रामीण भी शामिल हैं।

जानकारी देते हुए सोरों थाने के इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने बताया की पैसौई गांव में राशन डीलर चयन प्रक्रिया के दौरान किसी ने आधार कार्ड छीनकर फाड़ देने की अफवाह फैला दी। इससे भड़के ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस पीएसी ने उपद्रव करने वालों को दोडाकर खदैड कर अलग अलग कर दिया। घायलो को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *