मोहिनी तोमर हत्याकांड:खुलासे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

(कासगंज:में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करतेअधिवक्ता।फोटो)कासगंज:अधिवक्ता मोहिनी तोमर की किडनैप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई 20 दिन बाद भी पुलिस प्रशासन महिला अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाया है।कासगंज पुलिस ने अबतक हत्याकांड में नामजद सहित दो अन्य को इस मामले में जेल भेज चुकी है अन्य की तलाश में आरोपियो को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है ।पूरे मामले को लेकर अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को जनपद कासगंज के अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो जनपद का अधिवक्ता आंदोलन करने जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा ने कहा महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर को न्यायालय गेट से 3 सितंबर 2024 को किडनैप करके निर्मम हत्या कर दी गई 19 दिन व्यतीत होने के बाद भी पुलिस महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या का पूर्ण खुलासा नहीं कर पाई है अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है आज जनपद कासगंज के अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरोध में काली पट्टी बांधकर ग्रोथ प्रदर्शन किया है यदि महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या का निर्मम हत्या का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो अधिवक्ता समाज आंदोलन करने को बाध्य होंगे उन्होंने कहा के सरकार को अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या की जांच सीबीआई से करानी चाहिएजिससे सही तथ्य सामने आ सके और हत्या का खुलासा हो सकेविरोध प्रदर्शन करने वालों में भगवान सिंह मसराना, मानिकचंद गौतम, सत्येंद्र कुमार, जावेद, अयोध्या प्रसाद, धारा सिंह, जितिन मौर्य, अंजुम राहत, अमित सोलंकी, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *