जनता सुरक्षा फाउंडेशन ने की मन्दिर के पास से शराब का ठेका हटवाने की माँग

जनता सुरक्षा फाउंडेशन ने की मन्दिर के पास से शराब का ठेका हटवाने की माँग
कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम ताली में मन्दिर के पास शराब का ठेका हटवाने के लिए जनता सुरक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित वशिष्ठ के नेतृत्व में  ग्रामवासीयों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम अतिरिक्त कासगंज को सौंपा  जिसमें शीघ्र मन्दिर के पास से शराब का ठेका हटवाने की मांग की गई , जनता सुरक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित वशिष्ठ ने डीएम कासगंज को 7 दिन का समय देते हुए चेतावनी भी दी है। कि ठेका नहीं हटा तो सभी ग्रामवासी जनता सुरक्षा फाउंडेशन कासगंज टीम के साथ अनिश्चित कालीन धरना करने के लिए बाध्य होंगे जिसका जिम्मेदार कासगंज प्रशासन होगा। ज्ञापन में जनता सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी दीपांशु वशिष्ठ,आजाद पंडित,नेम सिंह,रजत,जतिन,संजीव,आनंद चेतन, में महिलाएं भी उपस्थित रहीं थीं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *