दलित महिला के साथ बाप बेटों ने मिलकर की मारपीट।
कासगंज ब्यूरो
महिला के साथ बाप बेटे ने मिलकर की मारपीट महिला ने बाप बेटों पर लगाया जाति सूचक गालियां देने का आरोप पीड़ित महिला ने सोरों कोतवाली में की लिखित शिकायत। पूरा मामला कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र के राम सिंह पुरा सोरों का है ।नीरू पत्नी देवेश कुमार निवासी राम सिंह पुरा सोरों जो अपने पति के घर जो के राम सिंह पुरा में स्थित है अपना मकान की देखरेख और सामान आदि निकालने के लिए गई तो वहां पर मौजूद विकास तिवारी उर्फ मिंटू पुत्र मुन्ना लाल निवासी मोहल्ला राम सिंह पुरा सोरों निखिल और अतुल पुत्र विकास तिवारी ने महिला के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द कहे वहीं महिला ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ जाति सूचक शब्द कहे महिला नीरू ने बताया कि उसके ससुर के मकान पर मिंटू उर्फ विकास तिवारी अवैध कब्जा करना चाहता है। पहले उसने एक कमरा किराए पर लिया था और अब पूरे मकान पर कब्जा कर रहा है।रविवार को वह अपने मकान में सामान आदि निकलने आई थी तब बाप बेटे ने मिलकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला ने सोरों कोतवाली में लिखित शिकायत की है और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
Author: Soron Live 24

