भाजपाईयों ने न्योली में लगाया सदस्यता कैंप

कासगंज:न्योली क्षेत्र में अटल सदस्यता पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा मनकामेश्वर मन्दिर नगरिया पर सदस्यता कैम्प लगाकर चार दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। उक्त कैम्प मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन में लगाया गया। इस दौरान नए बने सदस्यों को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एवम उ0प्र0 योगी जी के नेतृत्व में निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि प्रदेश में मात्र 18 दिन में 1 करोड़ लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान कैम्प में प्रमुख रूप से दीपक सोलंकी, श्यामू सोलंकी, सूरज शर्मा, कुनाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से रामबाबू गुप्ता, रमेशचंद्र , दीपक, महाराज सिंह, पंकज कुमार, रनवीर शर्मा, विनेश, अर्चना, नेकसी देवी, भगवंत, हरवीर सिंह, सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *