कासगंज की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ
सम्पूर्ण समाधान दिवस।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील कासगंज, सहावर, पटियाली, में फरियादियों की सुनी शिकायतें।
तीनों तहसीलो में 147 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 11 मौके पर ही निस्तारित।
कासगंज: तहसील पटियाली के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की समस्याओं व शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील पटियाली क्षेत्र मंे भूमि पर अवैध कब्जा, पैमायश, आपसी बंटवारा, चकरोड सहित अन्य प्राप्त भूमि विवादों को प्राथमिकता से निस्तारित करायें। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा राजस्व विभाग के अधिकारी व कानूनगो, लेखपाल, पुलिस के साथ मौके पर जायें और इन प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित करायें।
तहसील पटियाली के ग्रामीण क्षेत्रों के अवैध कब्जा हटवाने, चकरोड खुलवाने, पैमायश कराने, संपर्क मार्ग, पट्टा भूमि पर कब्जा दिलाने, दाखिल खारिज, आपसी बंटवारा, खाद के गड्ढों पर से अवैध कब्जा हटवाने सहित अन्य भूमि विवाद प्रकरण आदि से सम्बंधित कुल 96 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये। जिनमें से 06 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले की तीनों तहसीलों में जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर उनके यथाशीघ्र निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिये गये। तहसील सहावर में मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त मौके पर 01 का निस्तारण किया गया तथा तहसील कासगंज में उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
तहसील में इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम पटियाली, तहसीलदार, क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
————–
श्रीमती गेंदा देवी महाविद्यालय, अल्लीपुर बरबारा में रोजगार मेला 26 सितम्बर को।
कासगंज: श्रीमती गेंदा देवी महाविद्यालय, अल्लीपुर बरबारा में रोजगार मेले का आयोजन 26 सितम्बर 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। जिसमें विभिन्न कम्पनियां लगभग 135 रिक्त पदों पर 18 से 28 वर्ष आयु के हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार हेतुु चयनित करेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी तवरहंतेंदहंउण्नचण्हवअण्पद पोर्टल बेब पर अपना पंजीकरण कर उक्त तिथि/स्थान पर अपने साथ रिज्यूम, पंजीयन कार्ड एक्स 10 समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति व मूल प्रति, आधार कार्ड एवं 02 फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
बेरोजगार युवकों के हित को दृष्टिगत रखते हुये अपने संस्थान के पास आउट अभ्यर्थियों को उक्त रोजगार मेला के संदर्भ में सूचित करने तथा मेला स्थल पर कम्पनी के प्रतिनिधि/बेराजगार अभ्यर्थियों के बैठने आदि की समुचित व्यवस्था कराने का कष्ट करें।
———–
नवीन एकमुश्त समाधान योजना 01 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक लागू।
कासगंज: उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 के ऐसे ऋण गृहीताओं, जिन्होंने अब तक अपना बकाया ऋण जमा नहीं किया है, बकाया ऋण छूट के साथ ब्याज जमा करने हेतु प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 अनूसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 लखनऊ ने नवीन एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने जानकारी देते हुये बताया कि उक्त योजना दिनांक 01 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक लागू किया है। नवीन एकमुश्त समाधान योजना ओटीएस में ऋण बकायेदारों को पूरी धनराशि एकमुश्त जमा करने पर निम्न लाभ मिलेंगे। दण्ड ब्याज की पूरी धनराशि माफ कर दी जायेगी, चक्रवृद्वि ब्याज की पूरी धनराशि माफ कर दी जायेगी, बकायेदारों से केवल ऋण अवधि (36/60 माह, जो भी लागू हो) का ही साधारण ब्याज लेकर उन्हंे ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये जनपद कार्यालय के दूरभाष नम्बर 7011975130 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
——————
आयुष्मान पखवाडा 30 सितम्बर, 2024 तक चलाया जाएगा, जिसमें जनपद के सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएगें।
कासगंज: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के क्रम में जनपद में 20 सितम्बर, 2024 से 30 सितम्बर, 2024 तक आयुष्मान पखवाडा चलाया जाएगा जिसमें जनपद के सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर पात्र व्यक्यिों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएगें। माह सितम्बर, 2024 में आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 06 वर्ष एवं आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन के 03 वर्ष पूर्ण हो जाएगें।
आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान आयुष्मान चौपाल एवं आयुष्मान सभा का आयोजन समस्त आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के प्रधान / सदस्य की सहायता से योजना के लाभार्थियों एवं आम जनमानस को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन के विषय में जागरूक करेंगीं। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन किया जाएगा। आपके द्वारा आयुष्मान, आयुष्मान चौपाल एवं आयुष्मान सभा का आयोजन, जनपद स्तर पर आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत सूचीबद्ध चिकित्सालयों का सम्मान समारोह, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन, आयुष्मान भारत साइकिल एवं मोटर साइकिल यात्रा का आयोजन, विद्यालयों में प्रतियोगता का आयोजन, स्वास्थ्य दौड़ का आयोजन किया जायेगा। उक्त समस्त कार्यक्रमों हेतु समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है।
——————
Author: Soron Live 24

