मिर्जापुर में आये आंधी तूफान से कई मकानों की गिरी दीवारें
दीवारों के मलवे में दबकर एक दर्जन लोग हुए गंभीर घायल

पुलिस ने सभी घायलों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती।
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की दोपहर अचानक तेज आँधी के साथ तूफान सा आ गया। जिससे आँधी तूफान में एक ही गांव में कई मकानो की उपर पड़ी टीन शेड उड़ गए, इतना ही नहीं कई घरों की दीवारे और गांव में पेड़ भी गिर गए। इस हादसे में गांव के एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं ग्रामीणों के मुताविक गांव में अचानक तेज आँधी तूफान आया था, जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई थी,
आपको बतादे बीती देर रात से जनपद कासगंज में हो रही लगातार बारिस से जहां लोगों का जीवन अस्तव्यत हो गया। वहीं बुधवारी दोपहर कोतवाली सोरों क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक बड़ी घटना हो गई। गांव में अचानक बरसात स पहले तेज आँधी और तूफान आ गया और इस आँधी तूफान में गांव में बहुत तेज तेज हवाए चलने लगी। देखते ही देखते गांव के घरो की दीवारे और छतो पर पड़े टीन शेड उड़ गए, इतना ही नहीं गांव में दर्जनों पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। जिससे इस हादसे की चपेट में आकर मिर्जापुर गांव के एक दर्जन करीब ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। जंहा सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं जानकारी मिलते ही कासगंज तहसीलदार मौके पर पहुंच गये और लोगों से घटना की जानकारी की, साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
———–
इतने लोग हुए घायल।
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में हुई बरसात के कारण दीवार गिरने से मंजू पुत्री विजेंद्र, मीरा पुत्री रन सिंह, दीनू पुत्र रन, रण सिंह पुत्र लालाराम, ओमवीर पुत्र हाकिम सिंह, वीरपाल पुत्र सरदार सिंह, लीलाधर पुत्र फूल सिंह घायल हो हुए है, अन्य का उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
——————————
Author: Soron Live 24

