मोहिनी तोमर हत्याकांड,ः-
पुलिस ने मोहनी की मां का डीएनए जांच के लिये लिया सैंपल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव दो से तीन दिन पुराने बताये जाने पर हो रही थी लोगों में चर्चा
कासगंज। जनपद कासगंज का बहुचर्चित महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव को दो से तीन दिन पुराने बताए जाने पर लोगों व अधिवक्ताओं में चर्चा चल रही थीं। जिसके चलते बुधवार को पुलिस ने मोहिनी तोमर की मां का सैंपल लेकर डीएनए जांच को प्रयोगशाला भेजा है। वहीं डीएनए जांच के बाद सभी अड़चनों पर विराम लग जायेगा।
बता दें कि कासगंज न्यायालय में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर बीती तीन सितंबर को न्यायालय के मुख्य गेट से रहस्य मय तरीके से लपता हो गई थी। पुलिस मोहनी तोमर को तलाश कर ही रही थी। तभी पुलिस को बीती चार सितंबर को रजपुरा स्थित गोरहा नहर में एक महिला का शव उतराता हुआ मिला था। शव की शिनाख्त मोहिनी तोमर के पति बृजतेन्द्र तोमर ने अपनी पत्नी के रूप में की गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह शव दो से तीन दिन पुराना बताया गया था, जबकि मोहिनी का शव मात्र 28 घंटे पुराना था। इसको लेकर शहर के लोग व अधिवक्तागण तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कोई मोहिनी का ही शव बता रहा था, तो कोई किसी अन्य महिला का। पति द्वारा डीएनए जांच की मांग की गई थी। जिसके चलते बुधवार को मोहनी की मां कन्नौज के गांव उदैतापुर निवासी दिनेश कुमारी पत्नी रनवीर सिंह अपने पुत्र मंगल सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंची। जहां उनका डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया। लिये गये सैंपल को चिकित्सकों द्वारा जांच के लिए प्रयोगशाला लैब भेजा जायेगा। डीएनए जांच के बाद ही मोहिनी का यही शव है, अथवा किसी ओर महिला का बरामद हुए शव के बारे में लगाये जा रहे कयासो से भी पर्दा हट जायेगा।
————–
मोहिनी के वास्तविक हत्यारो की हो सजा
कासगंज। मोहिनी तोमर की मां दिनेश कुमारी ने डीएनए सैंपल निकाल लाते समय उन्होंने मांग करते हुआ कहाकि बेटी के वास्तविक हत्यारो को कड़ी से कड़ी से सजा हो। मोहिनी का मोबाइल और कपड़ा बरामद कर सही खुलासा किया जाये, जो लोग जेल भेज गए हैं, उनसे अभी संतुष्ट नहीं हैं। हत्या क्योंकि गई थी। यह बात भी अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
Author: Soron Live 24

