कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

-भाजपा जिला कार्यालय हुआ कार्यक्रम, गिनाईं सरकार की योजनाएं
कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कैबिनेट मंत्री जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी के नेतृत्व में मनाया गया। कैबिनेट मंत्री जनपद के प्रभारी मंत्री बनने के बाद प्रथम बार कासगंज आए। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान सफल बनाने की अपील की।
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम के शुभारंभ की औपचारिकताएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण करके पूरी की गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने प्रभारी मंत्री अभिनंदन किया। प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने कार्यकर्ताओं से परिचय किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में मेहनत के साथ जुटने को कहा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस केक काटकर मनाया। एक दूसरे को बधाई दी। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, नवल कुलश्रेष्ठ, ज्ञान तिवारी, ज्ञान गुप्ता, अनिल पुंढीर, रमेश साहू, राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, संजय सोलंकी, बॉबी कश्यप, महेंद्र सिंह बघेल, रामनिवास राजपूत, डा. बीड़ी राणा, सत्येंद्र कश्यप, कौशल साहू, प्रदीप वर्मा, कृष्ण वशिष्ठ, केपी सिंह, रविंद्र ब्रह्मचारी, रानू वर्मा, डा. खूब सिंह, नरेंद्र परमार, दिनकरराव चतुर्वेदी, डा. योगेंद्र चैहान, शरद गुप्ता, मनोज शर्मा, शांतनु चैधरी, डा. सांत्वना पाराशर, अनीता उपाध्याय, डा. शिव प्रताप सिंह, कुलदीप प्रतिहार, संजय दुबे, सुशील सोलंकी, डा. शैलेन्द्र यदुवंशी, ब्रजेश उपाध्याय, पंकज सोलंकी, बबलू ठाकुर, हिमांशु उपाध्याय, प्रदीप चैहान, श्यामू यादव, यतेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी के सक्सेना मौजूद रहे।
———
कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम का जन्मदिन ।
कस्बा अमांपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोउल्लास से मनाया गया। जगह-जगह भाजपाईयों ने कार्यक्रम आयोजित कर उनकी दीर्घायु की कामना की। विधायक हरिओम वर्मा के कार्यालय पर, बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन, मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी के कार्यालय पर, वेदराम सिंह आवासीय विद्यालय, जिला उपाध्यक्ष मीना चैहान के आवास पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई वितरण कर खुशिया मनाई। कार्यकताओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी जी की दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हैप्पी बर्थडे टू यू पीएम मोदी बोलकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, डाॅ केतसिंह वर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मीना चैहान, डाॅ भगवान सिंह राजपूत, रूद्रप्रताप सिंह, साधना वर्मा, यतेन्द्र वर्मा, नरेंद्र वर्मा, शिव सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष ममता राजपूत, राकेश पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेन्द वर्मा, बूथ अध्यक्ष दरवेश फौजी, रिकू अग्रवाल, आकाश गुप्ता सर्राफ, आदित्य नंदन, पुष्पेंद्र कुमार, लोकेन्द्र वर्मा, योगेन्द्र वर्मा, देवेंद्र वर्मा, सौरभ वर्मा, सहित आदि मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

