कासगंज:भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की सदस्यता कार्यशाला हुई

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की सदस्यता कार्यशाला हुई कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर सहकारिता प्रकोष्ठ की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में अतिथि के रूप में पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेमसिहं शाक्य, औऱ प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य ने भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने की बात कही।
प्रेमसिंह शाक्य ने कहा कि सहकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता व सहकारी समितियों, कृय विकृय समिति, भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि, फेम्सपेड के अध्यक्ष , सहकारिता कार्यकर्ता, ग्रामीणो, किसानों को बड़ी संख्या में सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान विकासित भारत के लिऐ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों को समर्पित एंव मजबूती प्रदाने के लिए सहकारिता क्षेत्र अपना अहम योग दान दे। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय अभियान है हमारे कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्यता करनी होगी जिले को मिला टारगेट पूरा करना होगा। तभी जिले का नाम ब्रज में औऱ प्रदेश में आगे होगा। सहकारी समितियों में सभापति एवं विभिन्न पदों पर काबिज लोगों को अधिक से अधिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलानी होगी। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा संग़ठन के सभी प्रकोष्ठ मोर्चो, सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेना होगा। जिससे संगठन मजबूत हो सके। कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री कृष्कान्त बशिष्ठ ने किया। कार्यशाला को जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, संजय सोलंकी, कौशल साहू, रामनिवास राजपूत, ने भी सम्बोधित किया।
कार्यशाला में सहकारिता प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आभा सिंह, विजेंद्र सिंह गौर, रमाकांत मिश्रा, रविंद्र ब्रह्मचारी,शरद गुप्ता, संजय दुबे, अखंड प्रताप सिंह, कुलदीप प्रतिहार, रुद्र प्रताप सिंह, हरिभान सिंह, मनोज चौहान, धर्मवीर सिंह सोलंकी, ऋषि अग्रवाल, अर्जुन वेश, सुशील सोलंकी, समर सिंह गोर, विनय तिवारी, अभय प्रताप, रामचंद्र चौहान, स्वराज लोधी, हिमांशु उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी के के सक्सेना मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *